फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा में कार ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। वहीं कार को चालक सहित पकड़ लिया है।
थाना उत्तर के संगम नगर भोला डेयरी निवासी बबलू (20) ई-रिक्शा में बैठकर कपावली की ओर गया था। जिसमें चालक सहित दो अन्य लोग भी थी। चालक ई-रिक्शा को गलत दिशा में ले जा रहा था। तभी आगरा की ओर से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग गंंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां चिकित्सक ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिंटू और भवन की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार को चालक सहित हिरासत में ले लिया है। संवाद