-एटा रोड पर कार में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। स्रोत फायर ब्रिगेड
- फोटो : -एटा रोड पर कार में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। स्रोत फायर ब्रिगेड
शिकोहाबाद। दिल्ली जाने के दौरान एटा रोड पर बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह आगोश में ले लिया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
बृहस्पतिवार की रात इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी अर्जुन नगर निवासी कपिल दुबे अपनी कार से पत्नी और बच्चे को लेकर दिल्ली जा रहे थे। एटा-अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाने के लिए रात सवा 11 बजे करीब जब वह एटा रोड पर जानकी महल होटल से आगे पहुंचे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसके बाद कार में शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन से तेज धुआं उठने लगा। कार चालक, पत्नी और बच्चे के साथ तत्काल ही कार से बाहर की तरफ कूद गए। देखते ही देखते कार में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने आग पर काबू पाया। अग्निशमन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के बाद ही कार में आग लगी थी। कार सवार सभी लोग सुरक्षित थे। कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया था।