फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर हुआ कार हादसा, जीजा-साले की मौत

Tue, 09 Jul 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। शादी समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा से इटावा आ रहे कार सवार एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार अनियंत्रित होने के बाद आगे जा रहे वाहन से टकराकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार सवार जीजा-साले की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को इटावा के ऊसराहार निवासी मंजेश (25) अपने भाई अनुराग के साथ नोएडा से अर्टिगा कार से इटावा आ रहा था। वह जीजा के चचेरे भाई विवेक की शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। जिसकी 11 जुलाई की शादी है। कार को विकास (22) निवासी रोपनपूर कुर्रा मैनपुरी (मंजेश का जीजा) चला रहा था। जब कार सवार सोमवार सुबह 5:30 बजे करीब नगला खंगर थाना क्षेत्र के अंतगर्त किमी संख्या 61 के समीप पहुंचे। तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
इस घटना में कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना नगला खंगर पुलिस एवं यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर नगला खंगर विनय मिश्रा ने बताया कि मंजेश और उसका बहनोई विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अनुराग का अभी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें