फिरोजाबाद। हैलो..भैय्या मैं अमित बोल रहा हूं, मेरी सुहागनगर में दुकान है तो क्या मैं खोेल सकता हूं। गृहमंत्रालय ने कुछ दुकान खोलने की अनुमति की सूचना सोशल मीडिया से मिली है। मैं विभव नगर से बोल रहा हूं क्या बाजार आज खुल जाएगा। इस तरह के फोन अमर उजाला कार्यालय में आते रहे। बाजार खुलने नहीं खुलने के संबंध में जब नगर मजिस्ट्रेट से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि यहां कोई बाजार नहीं खुलेगा। बल्कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से किया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से हॉटस्पॉट एरिया को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के बाजारों को खोलने के लिए आदेश दे दिए थे। कुछ शर्तों के साथ बाजार खोलने वाला यह आदेश शनिवार को सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पिछले एक माह से बाजार बंद होने के कारण दुकानदारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। हर कोई कौन सा बाजार खुलेगा और कौन सा नहीं इसकी सत्यता जानने के लिए फोन कर रहा था।