यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद
- फोटो : यूपीसीडा अस्थान जलेसर रोड का फोटो व मानचित्र। संवाद
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित औद्योगिक आस्थान को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) अब एक नए और आधुनिक कलेवर में ढालने जा रहा है। कायाकल्प योजना के तहत यहां देश-विदेश से आने वाले खरीदारों के लिए अत्याधुनिक कैफे बनाए जाएंगे, जहां शांत माहौल में बिजनेस मीटिंग हो सकेंगी।
सौंदर्य के साथ-साथ शहर की विरासत को सहेजने के लिए आस्थान की दीवारों पर कांच कला और चूड़ियों के आकर्षक चित्र उकेरे जाएंगे। इसके अलावा, पार्कों का लैंडस्केपिंग और कृत्रिम झरनों के जरिए सौंदर्यीकरण होगा। कचरा प्रबंधन के लिए यहां एक मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जो 250 औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण करेगा। यूपीसीडा के क्षेत्रीय अधिकारी सीके मौर्य ने बताया कि बजट मिलते ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। संवाद