फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की कार का एक्सीडेंट, ट्रक चालक और एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों पर केस दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में 24 अक्तूबर की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंत्री की कार के आगे चल रहे ट्रक का टायर फटने से एक्सीडेंट हुआ था। इस मामले में ट्रक चालक और  एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन
महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य की कार ट्रक से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा तथा पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य की सरकारी गाड़ी से 24 अक्तूबर की देर शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने के कारण ट्रक टकराने के मामले में केस दर्ज हो गया है। मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी आशीष सिंह ने नसीरपुर थाने में ट्रक चालक, एक्सप्रेस-वे की मरम्मत का कार्य कर रही एटलस कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मुकदमे की विवेचना थाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन


वहीं पूरे हादसे की जांच तकनीकी समिति करेगी, जिसमें परिवहन विभाग, सड़क निर्माण एजेंसी जांच करेगी। परिवहन विभाग, वाहन की तकनीकी जांच करेगा और सड़क निर्माण एजेंसी रोड इंजीनियरिंग, घटनास्थल पर प्रकाश व्यवस्था आदि के मामले में जांच करेगी।

सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर 2025 की रात करीब 8:30 बजे कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के काफिले के साथ हाथरस से लखनऊ की ओर जा रही थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 56 के पास सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था और यातायात को डायवर्ट किया गया था। 
विज्ञापन


हालांकि, मौके पर रोशनी बहुत कम थी। काफिले के आगे चल रहे एक ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके कारण मंत्री के काफिले की गाड़ियां भी अनियंत्रित हुईं। अनियंत्रित होने के कारण, मंत्री की गाड़ी सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। हालांकि, मंत्री की गाड़ी का बोनट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले में ट्रक और सड़क मरम्मत का कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बिना सुरक्षा इंतजामों के किया जा रहा मरम्मत कार्य
सड़क निर्माण कार्य का ठेका पाने वाली एटलस कंपनी के ठेकेदार द्वारा रात के समय बिना सुरक्षा नियमों का पालन किए कार्य कराया जा रहा था। मंत्री के पीआरओ का कहना है कि मौके पर कोई भी इस प्रकार का सूचकांक या फिर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी, जिससे की वाहन चालकों को यह समझ आ सके कि निर्माण कार्य के चलते उनको सावधानी अधिक बरतनी है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें