फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नहीं पहुंचे ड्यूटी कटवाने के आवेदक कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य कारणों के चलते उपचुनाव में ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र देने वाले कार्मिक शनिवार को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। सीडीओ के अनुसार, कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण अब सोमवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

टूंडला उपचुनाव में ड्यूटी कटवाने के लिए 17 कार्मिकों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था। ड्यूटी कटवाने के लिए इन कार्मिकों ने प्रार्थनापत्र दिया था। इन सभी कार्मिकाें की मेडिकल जांच के लिए विकास भवन में मेडिकल बोर्ड में शामिल चिकित्सक पहुंचे। हालांकि कोई भी कर्मचारी स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण कराने नहीं पहुंचा। सीडीओ नेहा जैन के मुताबिक स्वास्थ्य कारणों से निर्वाचन ड्यूटी कटवाने के इच्छुक कार्मिक सोमवार को मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें