फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बच्चों की पसंद बनी बटरफ्लाई, एंग्री बर्ड व पॉप मिक्की माउस

Wed, 30 Oct 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली पर पटाखों में बच्चों की बटरफ्लाई, एंग्री बर्ड व पॉप मिक्की माउस पसंद बने हुए हैं। शहर के गांधी पार्क मैदान में पटाखों का बाजार सज गया है। दिवाली के एक दिन पहले बुधवार को अपने माता, पिता या बड़े भाई बहन के साथ पहुंचे बच्चों ने अपने पसंद के पटाखों की खरीदारी की। दुकानों पर देर रात तक भीड़ लगी रही। जिले में पांच करोड़ से ज्यादा के पटाखे बिकने का अनुमान हैं। आज भी दुकानों पर बिक्री होगी। दुकानदार स्वीकृत क्षमता से कई गुना पटाखे स्टॉक किए हैं।गांधी पार्क मैदान में पटाखों की दुकानों पर इस बार विभिन्न वैरायटी के पटाखे आए हैं। इसमें बच्चों के लिए बटरफ्लाई, एंग्री बर्ड, पॉप मिक्की माउस, डोनल्ड डक, मिर्ची बम, कुंगफू पांडा, थंडर फायर, सुपर डीलक्स व कलर कोटि बम शामिल हैं। दिवाली पर इस बार बच्चों के लिए ये नए पटाखे हैं। इस पटाखे को बच्चे और बड़े सभी आसानी से जला सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। क्योंकि यह पटाखा बिना नुकसान पहुचाएं, हल्की चिंगारी के साथ रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरेगा। यह पटाखा बच्चों को काफी आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन



-

आवाज के साथ पांच रंग की रोशनी छोड़ेगा एंग्री बर्ड

एंग्री बर्ड पटाखा आवाज के साथ पांच रंगों की रोशनी छोड़ेगा। इस पटाखे की कीमत 100 से 150 रुपये है। इसमें पांच पीस एंग्री बर्ड पटाखे रहते हैं। पटाखा व्यापारी दिग्विजय शर्मा ने बताया कि इस बार बाजार में बच्चों के लिए नई-नई वेराइटी के पटाखे आए हैं। वयस्कों के लिए भी सुतली बम को टक्कर देने के लिए इस बार मिर्ची बम बाजार में आया है। ये बिल्कुल मिर्च की तरह दिखता है। यह सुतली बम से तेज आवाज करता है। बाजार में सिंगल आवाज के साथ 10 हजार आवाज वाले तक के पटाखे बिक रहे हैं।


सीता-गीता 150 रुपये तक बेचा
दो गुलाब ब्रांड का सीता-गीता बम की सबसे ज्यादा मांग रही। सीता-गीता 150 से 200 रुपये तक बिका। इसी नाम से अन्य लोकल ब्रांड के पैकेट भी 100 रुपये के बिके। देसी पटाखे भी बाजार में खूब बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें