व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल पर अधिवक्ताओं द्वारा किए गए हमले का विरोध करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।
जुलूस की शुरुआत कंपनी बाग चौराहा से की गई, जो छिंगामल का बाग, सेंट्रल चौराहा होता हुआ नालबंद चौराहा पहुंचकर एक सभा के रुप में तब्दील हो गया। जुलूस का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया। महानगर महामंत्री विजय टाइगर, आमिर नवाज ने कहा आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 11 दिसंबर को प्रदेश बंद कराया जाएगा। प्रदेश मंत्री पवन दीक्षित और नरेंद्र शर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर के बंद में सभी व्यापारी सहयोग करें। महानगर प्रवक्ता मोहम्मद आरिफ कुरैशी शासन, प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की। बीएस गुप्ता, अनिल मैनेजर, कासिम सफी सोनियां, आसिफ अली, कालू भाई, राधेश्याम, ज्ञानी यादव आदि मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पर अधिवक्ताओं द्वारा किए हमले के विरोध में 11 दिसंबर को व्यापार मंडल द्वारा समस्त बाजार बंद रखे जाएंगे। यह जानकारी अध्यक्ष मुन्नालाल अग्रवाल ने दी।