फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत वित्तीय वर्ष में इकाई स्थापना की रफ्तार नहीं पडी ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2020-21 में वित्तीय मदद के सहारे इकाई स्थापना का कार्यों में कोविड-19 के प्रकोप का असर नहीं पड़ा। उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के जरिए कुल 311 इकाईयों की स्थापना कराने के साथ ही लगभग दस करोड़ की सब्सिडी भी दी गई।
विज्ञापन

2020-21 के दरम्यान उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार परक एवं अनुदानित ऋण योजनाओं के सहारे नवीन इकाई स्थापना की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। कोविड-19 की मार से हलकान कांच नगरी में 311 युवा बेरोजगारों को इकाई स्थापना के लिए विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से जहां करीब 25 करोड़ रुपये की ऋण उपलब्ध कराया गया। वहीं उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं एक जिला-एक उत्पाद योजनांतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले युवा बेरोजगारों को नौ करोड़, 65 लाख रुपये की सब्सिडी भी दी गई।
योजना का नाम स्वीकृत ऋण आवेदन जारी की गई सब्सिडी
पीएमजीईपी 62 3 करोड़, 36 लाख रुपये
मुख्यमंत्री स्वरोजगार 137 दो करोड़, नौ लाख रुपये
एक जिला-एक उत्पाद 112 चार करोड़, 25 लाख रुपये
- शासन की मंशा के अनुसार ज्यादा से ज्यादा युवा व बेरोजगारों को स्वरोजगार स्थापना के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया तथा योजनांतर्गत सब्सिडी जारी की जा चुकी है। लाभार्थी ऋण राशि को सिर्फ इकाई विकसित करने में प्रयुक्त करें। कुछ दिन बाद संबंधित इकाईयों का स्थलीय सत्यापन कराएंगे। - अमरेश पांडेय, उपायुक्त उद्योग केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें