फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की बरबादी रोकने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वैक्सीन की बरबादी स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बनी है। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब वैक्सीन बचाने की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि दस पात्र लाभार्थी पहुंचने के बाद वैक्सीन की वॉयल खोली जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोवैक्सीन और कोविशील्ड नामक दो वैक्सीन लगाई जा रही हैं। दोनों वैक्सीन हीट एंड कोल्ड सेंसिटिव हैं। इससे कोविड वैक्सीन वॉयल की सील एक बार खुलने के चार घंटे के बाद उपयोग नहीं की जा सकती। वहीं, इसे दोबारा कोल्ड बॉक्स में भी नहीं रखा जा सकता। अभी तक दो या तीन लाभार्थी आने के बाद वॉयल खोल दी जाती थी। ऐसे में अन्य लाभार्थी न आने पर सभी डोज चार घंटे बाद खराब हो जाती रही हैं।
जनपद में 2500 से ज्यादा डोज खराब हो गई हैं। इसलिए वैक्सीन की बरबादी रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि 10 पात्र लाभार्थी इकट्ठा होने के बाद ही वॉयल खोली जाएगी। सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ निजी अस्पतालों में भी पर्याप्त वैक्सीन लगवाने वाले पहुंचने के बाद वॉयल खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- शुरुआत में वैक्सीन बहुत संख्या में खराब हो रही थी। हमने निर्धारित कर दिया कि 10 लोग आ जाएंगे तो वैक्सीन की वॉयल खोली जाएगी। अब काफी सुधार हुआ है। - डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ।
कोवैक्सीन की 10 डोज वाली वॉयल भी उपलब्ध
अभी तक कोविशील्ड की वॉयल में 0.5 एमएल की 10 डोज हुआ करती थीं। वहीं, कोवैक्सीन की वायल में 0.5 एमएल की 20 डोज रहती थीं, लेकिन अब कोवैक्सीन में भी 10 डोज वाली वॉयल भेजी जा रही हैं। जिससे वैक्सीन की बरबादी रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें