फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे से गुजर रहीं बसें, चौराहों पर इंतजार में यात्रियों के छूट रहे पसीने

Wed, 28 Aug 2024 01:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा से इटावा, कानपुर और फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बसें ज्यादातर हाईवे से गंतव्य के लिए जा रही हैं। कम मात्रा में बसें शहर में आने से सवारियों को चौराहों पर इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही बसों में भी खड़े-खड़े यात्रा करनी पड़ रही है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन मंत्रालय की ओर से रोडवेज बसों में सुखद यात्रा के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी और रोडवेज चालक व परिचालकों की मनमानी इन दावोंं पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। आगरा की ओर से कानपुर, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद जाने वालीं ज्यादातर रोडवेज बसें सिक्स लाइन हाईवे से होकर ही गंतव्य के लिए निकल जाती हैं। दिनभर में दर्जन भर बसें ही शहर में आती हैं, जिससे सवारियों को चौराहों पर घंटों खड़े होना पड़ता है। साथ ही कम बस आने से सीट भी बमुश्किल नसीब हो पाती है। ऐसे में सवारियों को खड़े-खड़े ही अपने गंतव्य को जाना पड़ता है।
विज्ञापन

-
कई बार हुई शिकायतें नहीं बदले हालात
शहर के कई ऐसे लोग हैं जिन्हें लगभग प्रतिदिन बसों में यात्रा कानपुर और फर्रुखाबाद रूट पर करनी पड़ती है, लेकिन बस चालकों की मनमानी उन्हें परेशानी में डाल देती है। हाईवे से रोडवेज बसों के गुजरने की शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की जा चुकी है, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया। एक दो दिन के लिए परिवहन विभाग की टीम को हाईवे पर तैनात भी कर दिया जाता है, लेेकिन कुछ दिन बाद हालत और बदतर हो जाते हैं।



पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया था।,जिससे बसों को हाईवे पर न जाने देकर शहर में भेजना था। दो दिन अवकाश के चलते दिक्कत आई होगी। पुन: टीम लगाकर निगरानी कराई जाएगी। सभी बसें शहर से होकर ही गंतव्य को जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शशिरानी, एआरएम शिकोहाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें