फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उरावर से दिल्ली के बीच बस का संचालन शुरू, मिली राहत

Sat, 22 Nov 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सिरसागंज और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शिकोहाबाद रोडवेज डिपो ने उरावर से दिल्ली के लिए बस यात्रा की शुरूआत की है। इससे यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा मिली है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से रोडवेज डिपो शिकोहाबाद के अधिकारी उरावर से दिल्ली के बीच बस सुविधा को शुरू करने की कवायद कर रहे थे। इस कवायद पर बस संचालन शुरू होने के बाद विराम लग गया। अधिकारियों ने बस की सुविधा को उरावर से दिल्ली के बीच शुरू करा दिया है। रोडवेज डिपो शिकोहाबाद के अनुसार सुबह सात बजे करीब बस शिकोहाबाद डिपो से उरावर के लिए रवाना हो रही है। एक घंटे का सफर तय करके उरावर पहुंच रही है। यहां से सुबह आठ बजे करीब दिल्ली के लिए बस रवाना हो रही है। इस बस के संचालन से सिरसागंज, उरावर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिली है।





उरावर से दिल्ली के बीच बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को सुबह के समय दिल्ली जाने के लिए अच्छा विकल्प मिला है। - प्रेमपाल एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें