फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर बाइक से टकराई बस, सवार की मौत

Tue, 18 Feb 2025 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रयागराज जा रहे बस यात्री हुए जख्मी - फोटो : प्रयागराज जा रहे बस यात्री हुए जख्मी
विज्ञापन
सिरसागंज। नेशनल हाईवे-2 पर गुंजन चौक के पास रविवार देर रात्रि आगरा की ओर से आ रही रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर तोड़कर लोहे के पोल से टकरा गई। हाइसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दो बाइक सवारों सहित 11 बस यात्री जख्मी हो गए।
विज्ञापन

करीब 11 बजे मथुरा रोडवेज की बस ओवरब्रिज से उतरी सामने बाइक सवार आ गया। बाइक में तीन लोग सवार थे। बस चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन चपेट में आने से बाइक सवार गुड्डू जैन की मौके पर ही मौत हो गई। आर्यव जैन (10) निवासी गांधी मंडी और अरविंद पोरवाल निवासी सिरसागंज घायल हो गए। असंतुलित बस भी पोल से टकरा गई। बस में सवार 11 यात्री भी जख्मी हो गए। क्षेत्रीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिवारीजनों ने बताया कि ये लोग विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया।
कुंभ जा रहे यात्री हो गए घायल
बस में सवार घायलों में दिल्ली के उत्तमनगर निवासी गोपाल विष्ट (65), देवी विष्ट (62), मथुरा के सदर बाजार निवासी कुंवर सिंह (59),राधा देवी (56) पत्नी कुंवर सिंह, शिवा (आठ),मथुरा के जैत निवासी श्याम लाल (66),राहुल (30),सत्यम (28), शिवम (32)निवासी प्रयागराज, नवीन (32), विन्दू (48) निवासी केर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें