फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर प्राइवेट बस ट्रक से टकराई, पांच यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। इटावा से आगरा आ रही एक प्राइवेट बस नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गई। जिससे केबिन में बैठे पांच यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपीडा कर्मचारियों और थाना पुलिस ने घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने एक्सप्रेस वे क्षतिग्रस्त बस को हटवा कर रास्ता साफ कराया।
हादसे में जो पांच यात्री घायल हुए उनमें कुलदीप (22) पुत्र अकबर सिंह निवासी नगला सावर इटावा, मोहित यादव (21), दीपक यादव (20) पुत्र जयवीर सिंह निवासी झीझहा भरथना इटावा, विकास (25) पुत्र अनिल कुमार और अनू (22) पुत्र सुरजन सिंह निवासी गोहारा भरथना इटावा हैं। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि किसी यात्री ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें