फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Fri, 26 Feb 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 विहिप नेता की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा शुक्रवार को कोटला चुंगी चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की और मृतक के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली की निंदा करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि गाय को मारने वालों को 50 लाख रुपये दिए जा रहे है और उनकी रक्षा में मरने वाले को मात्र 15 लाख रुपये दिए जा रहे है। प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर शर्मा ने कहा आज प्रदेश अराजक लोगों की गिरफ्त में है। मृतक अरुण माहौर के परिवारीजनों  को 50 लाख रुपये मुआवजा के रूप में देने चाहिए। जिलामंत्री बृजेश चौहान ने  कहा 2017 में प्रदेश की जनता सरकार को इसका जवाब देगी। बजरंग दल जिला संयोजक संतोष कुमार वशिष्ठ ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की। पुतला दहन के बाद अरुण माहौर की आत्मा को शांति देने के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान पारुल शर्मा, कुलदीप गुर्जर, पीयूष गुप्ता,  संतोष गुप्ता, लकी तिवारी, श्रीनिवास गुप्ता, भोला यादव, प्रमोद सैनी,  रमाकांत गुप्ता,  संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें