बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधीपार्क चौराहे पर नारेबाजी करते हुए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद का पुतला दहन किया। केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने, राष्ट्रपति शासन लागू कर मुफ्ती को जेल भेजने और राष्ट्रद्रोह का अभियोग चलाने की मांग की।
बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से मुख्यमंत्री मुहम्मद सईद की अर्थी निकाली गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और गांधी पार्क चौराहे पर पुतला दहन किया गया। इसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में विभाग संयोजक पं. वीनेश भाई ने कहा कि कुर्सी संभालते ही मुहम्मद सईद का आतंकवाद प्रेम सामने आ गया है। वह आतंकियों की पीठ थपथपा कर प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सईद की नागरिकता को लेकर सवाल उठाया कि वह भारत की जनता को बताएं कि वह भारतीय नागरिक हैं अथवा नहीं? विष्णु मिश्रा, अभिषेक शंखधार ने कांग्रेस सांसद मणिशंकर अय्यर द्वारा संसद हमले के मास्टर माइंड अफजल गुरू की फांसी को नाजायज ठहराने को भी गंभीर अपराध बताया। पुतला दहन में विशाल दीक्षित, ब्रजेश यादव, मनोज राठौर, सुनहरी लाल जाटव, पुनीत गौतम, नितिन जैन, दिनेश तिवारी, सौरभ सक्सेना, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो -