नगर के मुख्य सराफा बाजार सांवले प्रसाद रोड पर हुई सभा में सराफा व्यापारियों ने कहा कि नए उत्पाद शुल्क से जहां उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
इससे पूर्व नगर के समस्त सराफा व्यवसायी सांवले प्रसाद रोड पर एकत्रित हुए और उन्होंने प्रदर्शन किया। सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिंकू लवानियां ने बताया कि तीन दिवसीय विरोध के चलते शुक्रवार को भी सराफा प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। विरोध करने वालों में राजू उपाध्याय, प्रवीन पाठक, अरविंद गुप्ता, रिंकू बघेल, बंटू जैन, किशन स्वरूप अग्रवाल, जितेंद्र कुमार जैन, धीरज शर्मा, राजकुमार शर्मा, यूनिस खान, रामजीवन सिकरवार, अशोक वर्मा, शंकर शर्मा, हरविंद्र कुमार, नितिन अग्रवाल, प्रेम शंकर गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, रामनारायन शर्मा, दिनेश श्रोत्रिया आदि प्रमुख रूप से थे।
फोटो-टूंडला में सराफा बाजार बंदकर प्रदर्शन करते सराफा व्यवसायी