फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चलाया गया बुलडोजर

Mon, 23 Dec 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
निर्माण को तोड़ता बुलडोजर। - फोटो : निर्माण को तोड़ता बुलडोजर।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं तीन कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान थाना पुलिस भी मौजूद रही। अवैध कॉलोनियां करीब 2.04 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत वाले भूभाग पर विकसित की जा रहीं थीं।
विज्ञापन

मौजा अलावलपुर के पीछे प्रतापपुर रोड पर स्थित करीब 10 हजार वर्गफीट भूमि पर बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए कॉलोनी विकसित किए जाने के इरादे सड़क व गली निर्माण को मिट्टी का भराव किया जा रहा था। वहीं एक अन्य जसवीर सिंह व राजन लाल यादव आदि द्वारा अलावलपुर के पास गणेश विहार कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी निर्माण को विकास प्राधिकरण की जरूरी अनुमति एवं मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था।
इसके अलावा सुनील कुमार द्वारा ईंट मंडी रोड टूंडली में पुराने भवन को ध्वस्त कर कॉलोनी निर्माण कराया जा रहा था। व्यापक सुनवाई के उपरांत विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ऋषिराज ने तीनों कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

सोमवार को मौके पर पहुंचे विकास प्राधिकरण के अफसरों ने थाना पुलिस की मौजूदगी में तीन अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त करा दिया। मौके पर विप्रा सचिव राजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता राकेश तोमर, धनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें