फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां कैला देवी के भजनों पर झूमे भक्तजन

Mon, 23 Dec 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भजन प्रस्तुत करते संजय काला। - फोटो : भजन प्रस्तुत करते संजय काला।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कैला खोलो झंझन किवाड़ अंगना में आई कैला मां कैला रानी जगत कल्यानी जैसे भजन जब टी सीरीज फेम गायक संजय काला ने गाए तो भक्त झूमने लगे। शहर के राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर प्रांगण में मां कैला देवी भक्त मंडल की ओर से देवी जागरण का आयोजन हुआ देवी जागरण में आस्था और उत्साह का संगम देर रात तक चलता रहा। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। कैला देवी मंदिर प्रांगण में भव्य मंच पर माता का दरबार सजा था। माता के समक्ष अखंड जोत प्रज्ज्वलित कर जागरण आरंभ हुआ। भजन गायक संजय काला ने उपस्थित हो माता के जयकारे लगवाए और अपने सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक भक्त जय माता दी के जयकारे लगाते रहे। इसके बाद अन्य भजन गायक निरंजन राजपूत, सत्या कुशवाह, सोनू ठाकुर, सचिन मनचंदा और सोनू ने अपनों भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कलाकारों की राम दरबार और बजरंगबली की झांकी विशेष आकर्षण रही। इसके साथ ही मां काली, महाकाल, मयूर नृत्य, मं दुर्गा आदि की झांकियाें ने मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मयंक भटनागर, मनोज शर्मा, रीतेश अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, विशाल तिवारी, सुनील राना, आजाद सिंह, विनीत पांडेय, गौरव, कुशाल, अरविंद, अजय, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें