फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हादसे में घायल बीटेक छात्र की उपचार के दौरान मौत

Thu, 15 May 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 ​शिवांक का फाइल फोटोपरिजन
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर ऑटो की टक्कर से गंभीर घायल बीटेक छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों का रोते हुए बुरा हाल है। एटा रोड स्थित रामनगर निवासी 22 वर्षीय शिवांक शर्मा बीटेक का छात्र था। वह पांच मई की शाम आठ बजे घर से घी लेने के लिए निकला था। दुकानदार से घी लेकर उसने जैसे ही सड़क पार करने का प्रयास किया। इसी बीच सुभाष चौराहे से पचोखरा की ओर जा रहे तेज गति ऑटो ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में शिवांक गम्भीर हो गया था। परिजनों ने उसे एफएच मडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे आगरा एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। बुधवार शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देरशाम छात्र का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक छात्र तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें