फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बसपा के संस्थापक सदस्य मित्तल प्रसाद निमेष का निधन

Tue, 10 Mar 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मित्तल प्रसाद निमेष। - फोटो : मित्तल प्रसाद निमेष।
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। डीएस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं समाजसेवी मित्तल प्रसाद निमेष का निधन हो गया। उनके आर्यनगर स्थित आवास पर काफी पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर रहे डॉ. ज्ञान सिंह, पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट, वीरेंद्र सुमन, वेदप्रकाश, शैलेंद्र कुमार शैली ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। बसपा जिलाध्यक्ष यादवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे मित्तल प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी आगरा विमल र्मा, जोन प्रभारी नेत्रपाल सिंह मानव, आगरा मंडल जोन प्रभारी सोनू भारती आदि शामिल रहे।
टूंडला में बहुजन समाज पार्टी की एक शोकसभा सोमवार को हुई। शोकसभा में बसपा के संस्थापक सदस्य मित्तल प्रसाद निमेष के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया गया। शोकसभा में विमल वर्मा, नेत्रपाल सिंह, मानव, सोनू भारती, डॉ. जितेंद्र बघेल, नरेंद्र सिंह, विक्रम प्रधान, अखिलेश कुमार, लायक सिंह, ताराचंद्र शंखवार, प्रकाश निगम, विजय कुशवाह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें