फिरोजाबाद। बसपा सुप्रीमो, पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के निर्देश पर मुख्य जोन इंचार्ज अनिल भाटिया एवं जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ टीटू ने पांचों विधानसभा की कमेटियां घोषित कर दी हैं।
बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज अनिल भाटिया एवं जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू ने बताया कि टूंडला विधानसभा इकाई के अध्यक्ष धर्मेद्र कुशवाह, महासचिव विजय कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष श्यामवीर सिंह बघेल, जसराना विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, महासचिव विजय सिंह कुशवाह व कोषाध्यक्ष रमेश दिवाकर को बनाया है। फिरोजाबाद की विधानसभा इकाई में अध्यक्ष सुशील जाटव, महासचिव प्रवीन उमराय एवं कोषाध्यक्ष शहबाज को बनाया है। शिकोहाबाद विधानसभा की कमेटी में अध्यक्ष डॉ. हरी सिंह को कमान सौंपी है। महासचिव मुकेष निषाद एवं कोषाध्यक्ष रंधोर सिंह गुर्जर को बनाया है। सिरसागंज विधानसभा इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी राकेश बाबू, महासचिव शिव प्रताप कठेरिया व कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रवेंद्र सिंह बघेल को सौंपी है।