फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सांबा में ड्यूटी के दौरान बीएसएफ हेड कांस्टेबल का निधन

Tue, 17 Mar 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बीएफएस के जवान को अंतिम विदाई देते पूर्व सैनिक। स्रोत संगठन - फोटो : बीएफएस के जवान को अंतिम विदाई देते पूर्व सैनिक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सिरसागंज। क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में तैनात बीएसएफ की 125वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल हरी बाबू (46) के आकस्मिक निधन की सूचना मिली। ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से उनका निधन हो गया था। मंगलवार को शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बलीपुर पहुंचा, जहां पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. रामवीर सिंह के पुत्र हरी बाबू अपने पीछे दो बच्चों और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


अंतिम विदाई के दौरान सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव ने गांव पहुंचकर शहीद को नमन किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। संविधानवादी सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने तिरंगा अर्पित कर अपने साथी को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक इंजीनियर रामब्रेश यादव, जिला उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, नगर अध्यक्ष मुरारी लाल, अवधेश कुमार, फौजी योगेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें