फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीएससी की छात्रा ने फंदे पर लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 14 Oct 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटाे
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला कंही में मंगलवार देर शाम बीएससी तृतीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। छात्रा की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गांव नगला कंही निवासी अमर ज्योति बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। परिजन के अनुसार मंगलवार को वह परीक्षा देने के लिए शिकोहाबाद गई थी। परीक्षा देकर घर लौटने के बाद वह गुमसुम थी। परिजन ने बताया कि मंगलवार शाम को वे खेत पर चले गए थे। देर शाम जब घर लौटकर आए तो कमरे में अमर ज्योति का शव पंखे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छात्रा की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन फिलहाल घटना के कारण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें