फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर पीटा और फिर मुंडवा दिया सिर

Fri, 30 Jun 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद ‌के टूंडला की रहने वाली एक महिला के साथ उसके ससुरालीजनों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। महिला बीते सात महीने से आगरा में अपनी बहन के घर रह रही। उसके जेठ जबरन आगरा से टूंडला ले आए। यहां महिला को उसके बच्चों सहित बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी पिटाई भी की। इतना ही नहीं महिला के ससुरालीजों ने उसका सिर भी मुंडवा दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि टूंडला के ‌शिवपुरी निवासी आसमां बेगम का पति मोहम्मद सलाउद्दीन सात महीने पहले ही घर छोड़कर चला गया ‌था। उसके बाद से आसमां अपनी बहन के घर आगरा में आकर रहने लगीं। आसमां का आरोप है कि ससुरालीजनों से उसे जान का खतरा है। इसलिए वह उनके बार बार लेने आने पर भी  नहीं गई। 

आरोप है कि गुरूवार दोपहर को करीब दो बजे आसमां के दो जेठ बॉबी और असफाक आगरा आए और जबरन उसे अपने साथ टूंडला ले गए। आसमां के विरोध करने पर उसकी पिटाई की और टूंडला में दोनों बच्चों के साथ कमरे में बंद कर दिया। बंधक बनाने के साथ आरोपियों ने महिला का सिर भी मुंडवा दिया।
विज्ञापन


गुरूवार को आसमां ने जैसे तैसे रात 12 बजे 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही टूंडला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसमां को आजाद कराकर थाने ले आई। बॉबी को पुलिस ने ‌‌हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

अपने साथ रखना चाहता है जेठ

आसमां का कहना है कि उसके जेठ उसे अपने साथ रखना चाहते हैं लेकिन आसमां अपने दो बच्चों के साथ अलग रहना चाहती है। आसमां ने बताया कि ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाता है व ससुरालीजनों से उसे जान का  खतरा ‌है। पुलिस ने रात को उसकी पहचान वाली महिला के हवाले कर दिया। शुक्रवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा। एसओ टूंडला का कहना है कि आसमां के ससुरालीजनों ने भी आसमां पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें