फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की मौत का भाई लगा सदमा, दी जान

विज्ञापन
जसराना- मृतक युवक बृजमोहन का फाइल फोटो - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। गांव निजामपुर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि छह दिन पहले युवक की बहन ने भी विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव निजामपुर निवासी बृजमोहन (18) पुत्र नरेश कुमार ने रविवार दोपहर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी पर परिजन उसे उपचार के लिए जसराना लेकर आए, जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर शिकोहाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, छह दिन पहले 30 मार्च को नरेश की पुत्री रोशनी ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। बहन की मौत के बाद बृजमोहन गुमसुम रहने लगा था। सीओ कमलेश कुमार ने कहा युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें