फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीजा का शव लेकर लौट रहे साले की मौत, एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से बहन समेत तीन घायल

Mon, 13 Jul 2026 08:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा हाईवे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशीला देवी के भाई मिलाप सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुशीला देवी, दामाद वीकेश और एंबुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में नौशहरा हाईवे के पास सोमवार सुबह अपने जीजा के शव को एंबुलेंस से लेकर गांव लौट रहे साले की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में मृतक की बहन, दामाद और एंबुलेंस चालक भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जसराना क्षेत्र के ग्राम कटैना हर्षा निवासी दलवीर सिंह (70) पर चार दिन पहले मकान निर्माण के दौरान लिंटर से पत्थर की स्लिप गिर गई थी। उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद शव को घर लाने के लिए उनकी पत्नी सुशीला देवी (65), अपने भाई मिलाप सिंह (62) निवासी बसंतपुरा, थाना किशनी, मैनपुरी और अपने दामाद वीकेश (28) के साथ एंबुलेंस से सैफई गई थीं। 

सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब यह सभी लोग दलवीर सिंह के शव को एंबुलेंस से लेकर वापस अपने गांव कटैना हर्षा लौट रहे थे, तभी शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा हाईवे के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशीला देवी के भाई मिलाप सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सुशीला देवी, दामाद वीकेश और एंबुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस में रखे दलवीर सिंह के शव को ग्रामीणों और परिजन की मदद से अंतिम संस्कार के लिए गांव भिजवाया। वहीं, हादसे में मृत मिलाप सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तीनों गंभीर घायलों को तत्काल उपचार के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर शिकोहाबाद अनुज कुमार ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस को हाईवे से हटाकर संतजनू बाबा पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया गया है और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें