हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी के साथ मौजूद कार्यकर्ता और पुलिस फोर्स। वीडियो ग्रैव
- फोटो : हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी के साथ मौजूद कार्यकर्ता और पुलिस फोर्स। वीडियो ग्रैव
मक्खनपुर। थाना रसूलपुर क्षेत्र में युवक अरुण की मौत के बाद, मृतक के परिजन द्वारा समुदाय विशेष पर हत्या का आरोप लगाए जाने से मामला गरमा गया है। इसी सिलसिले में शनिवार शाम पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे हिंदू रक्षा दल के नेता दक्ष चौधरी को, जिलाध्यक्ष मोहन बजरंगी के साथ शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहे से जाते समय पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इसके बाद उन्हें थाना मक्खनपुर ले जाया गया, जहां एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने उनसे काफी देर तक वार्ता की। एसपी ग्रामीण ने मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए दक्ष चौधरी को पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी और उन्हें वापस लौटा दिया। वर्तमान में अरुण की मौत के मामले की जांच जारी है।