फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दोस्त की बहन पर नीयत खोटी, घर में अकेला पाकर की ऐसी हरकत; बताते हुए शर्मसार हुई पीड़िता

Wed, 16 Oct 2024 07:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में दोस्त की बहन पर आरोपी की नीयत खोटी हुई। उसे घर में अकेला पाकर गंदी हरकत की। अब उसके अश्लील फोटो और वीडियो उसके होने वाले पति को भेज दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भाई के दोस्त ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसका फोटो-वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल करने लगा। अब वह शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसके होने वाले पति को उसके फोटो-वीडियो भेज दिए। पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।    

विज्ञापन


घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि डेढ़ साल पहले नगला तुरकिया निवासी मोनू उसके घर पर आया। वह खुद को भाई का दोस्त बता रहा था। घर पर भाई के बारे में पूछा। भाई के नहीं होने पर वह छेड़खानी करने लगा। उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल करके आए दिन परेशान करने लगा। बदनामी के भय से वह घर पर बताने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। 

बताया कि अब उसके परिवारीजन उसकी शादी की तैयारी में जुटे हैं। शादी के कार्ड छपवा दिए। इसी बीच शादी की बात सुनकर आरोपी ने युवती पर उसके साथ भाग जाने का दवाब बनाया। कहा कि अगर नहीं आई तो उसके वीडियो वायरल कर देगा। लेकिन, उसने आरोपी की नहीं मानी। आरोपी ने उसके होने वाले पति के पास फोटो और वीडियो करके भेज दिए। 
विज्ञापन

व्हाट्सअप चैट पर अभद्रता की। उसका रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया है। युवती और उसके परिवार की बदनामी हो रही है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर पुलिस कार्रवाई कराई तो परिवार को जान से मार देगा। कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें