विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर जल्द कराया पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक मनीष असीजा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल पिता वीरपाल राठौर और परिजन को सांत्वना दी। विधायक ने मौके से ही मेडिकल कॉलेज के सीएमएस, नगर मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित अधिकारियों से फोन पर तत्काल वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को समस्त कानूनी कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कर शवों का यथाशीघ्र पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। साथ ही आर्थिक मदद प्रशासन से दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
बाइक चलाते समय दोनों में से किसी ने भी हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता, तो सिर में गंभीर चोट न लगती और उनकी जान बच सकती थी। वाहन चालकों से अपील है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन जरूर करें।
-अनुज चौधरी, एसपी देहात
ये भी पढ़ें-
पहले धमकी, फिर मौत: छाती और जांघ पर गहरे घाव, शादी में गए 'कटप्पा' की जिस तरह की हत्या; लाश देख कांप गए लोग