फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला: मक्खनपुर-शिकोहाबाद के बीच टूटी मिली पटरी, रेलकर्मी ने सूझबूझ से रुकवाई वंदेभारत एक्सप्रेस

Fri, 16 Oct 2026 07:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रेलकर्मी सुनील ने दो डंडों में लाल कपड़ा बांधकर झंडा बनाया और ट्रेन के दिखाई देने पर उसे लहराकर रोकने का इशारा किया। लोको पायलट ने ट्रैक पर लाल झंडी देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
टूटी पटरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मक्खनपुर-शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान की-मैन को ट्रैक पर फ्रैक्चर मिला। साथ ही फिश प्लेट भी खुलने की कगार पर थीं। इस दौरान आगरा से बनारस की जा रही हाईस्पीड वंदेभारत एक्सप्रेस आती हुई दिखाई दी। इस पर की-मैन ने सूझबूझ दिखाते हुए लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को किसी प्रकार रुकवाया। इससे कोई भी बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले की जानकारी टूंडला कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन


सुबह सवा सात बजे के करीब मक्खनपुर में की-मैन के पद पर तैनात रेलकर्मी सुनील कुमार डाउन ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर मक्खनपुर और शिकोहाबाद के बीच ट्रैक फ्रैक्चर पर पड़ी। ट्रैक में दोनों तरफ लगी हुईं फिश प्लेट भी खुलने की कगार पर थीं। यह समय आगरा कैंट से बनारस जा रही हाई स्पीड वंदेभारत एक्सप्रेस (20176) के गुजरने का था। सुनील ने दो डंडों में लाल कपड़ा बांधकर झंडा बनाया और ट्रेन के दिखाई देने पर उसे लहराकर रोकने का इशारा किया। लोको पायलट ने ट्रैक पर लाल झंडी देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। हालांकि ट्रेन धीमी गति से टूटी हुई पटरी से गुजर गई। विशेषज्ञों के अनुसार तेज गति से ट्रेन गुजरने से हादसे का शिकार हो सकती थी। इसके बाद रेल अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए 10 किमी/घंटे के कॉशन (गति सीमा) के साथ ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान वंदेभारत एक्सप्रेस करीब 17 मिनट विलंब से चली।

तत्काल दुरुस्त कराई गई पटरी
मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों ने सूचना मिलने के बाद इसे गंभीरता से लिया और विभागीय कर्मचारियों की तकनीकी टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया। टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसके बाद डाउन ट्रैक पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ इंटरसिटी भी हुई प्रभावित
मक्खनपुर-शिकोहाबाद सेक्शन के मध्य डाउन ट्रैक पर रेल फ्रैक्चर की जानकारी सुबह 7ः10 बजे रेल अधिकारियों को हुई थी। इसके चलते विभागीय कर्मचारियों ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद रेल फ्रैक्चर को सही कर दिया था। इससे आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 17 मिनट के अलावा आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब 40 मिनट देरी से संचालित हुई।

डाउन ट्रैक पर फ्रैक्चर हो गया था, जिसे विभागीय कर्मचारियों की मदद से तुरंत सही करा लिया गया है। इस पूरी घटना के दौरान की-मैन की सतर्कता ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया। -अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज डिवीजन, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें