फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बढ़ेगी चमक, 60 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

विज्ञापन
सदर बाजार स्थित एक दुकान पर सजे इलेक्ट्रॉनिक आइटम - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। धनतेरस और दीपावली को लेकर इलेक्ट्रॉनिक बाजार की चमक बढ़ गई है। इस बार ऑनलाइन मार्केटिंग का असर खुदरा बाजार पर पड़ा है फिर भी कारोबारी 60 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद लगा रहे हैं। एलईडी, माइक्रोवेव, होम थियेटर के साथ गीजर और हीटर की डिमांड सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी गुलजार है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के व्यापारी कंपनियों से मिले ऑफर के माध्यम से लोगों को कैशबैक भी दे रहे है। कारोबारियों का कहना कि इस बार धनतेरस और दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की पूरी उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले आठ महीनों से कारोबार थम गया था। नवरात्र के बाद बाजार में रौनक लौट आयी है।
ऑनलाइन बाजार में लगातार आ रहे लुभावने आफरों के चलते ग्राहकों द्वारा बाजार में खरीदारी करने का रुझान कम हुआ है। दुकानदारों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी इससे अछूता नहीं है। टीवी, फ्रिज, घड़ी आदि सामान लोग ऑनलाइन ही मंगा ले रहे हैं। इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इस बार ग्राहकों को लुभाने के लिए लगभग सभी कंपनियां ऑफर दे रही है। इस बार फाइनेंस कंपनियां ही कैशबैक ऑफर दे रही है, जो पहले नहीं होता था। कंपनियों की ओर से भी निश्चित उपहार के ऑफर दिए जा रहे हैं। हमारी ओर से भी कैशबैक दिया जा रहा है। जिले में अनुमानित 60 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
अनुदीप बग्गा, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी
त्योहार की खरीदारी शुरू हो चुकी है। कुछ ग्राहक ऐसे भी हैं, जो अभी बुकिंग करा रहे हैं और सामान धनतेरस या दीपावली पर लेंगे। सबसे ज्यादा एलईडी की बिक्री होती है। त्योहार पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियों ने गारंटी बढ़ाई है। कैशबैक ऑफर भी दिए हैं।
विज्ञापन

ब्रजेश कुमार शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें