फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण पर भड़की जनता ने उखाड़ फेंकी ईंटें

Mon, 15 Aug 2016 12:18 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
घटिया निर्माण पर भड़की जनता ने उखाड़ फेंकी ईंटें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
न्यू रामगढ़ झील की पुलिया के निकट ठेकेदार मुन्नालाल यादव द्वारा घटिया इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क का निर्माण किया जा रहा था। क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए ईंटें उखाड़ कर फेंक दीं। मौके पर पहुंचे नगर निगम अफसरों ने तत्काल कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को ईंटें हाथ में उठाईं तो वह अपने आप टूट रही थी। लोगों ने हंगामा कर इंटरलाकिंग टाइल्स उखाड़ कर फेंक दी। मौके पर पहुंचे सपा नेता नितेश अग्रवाल और रघुराज सिंह सविता ने घटिया निर्माण की जानकारी नगर निगम के अफसरों को दी। उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण ठेकेदार करते हैं और बदनाम सरकार होती है। सूचना पर निर्माण के सहायक अभियंता रमाशंकर राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय जनता के विरोध, अफसरों के सख्त रुख को देखते हुए ठेकेदार ने घटिया ईंटों को उखड़वाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें