फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रोला ने बाइक सवार को कुचला, हादसा देख कांपे लोग; मार्ग जाम कर किया हंगामा

Wed, 17 Sep 2025 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रोला ने बाइक सवार को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
Firozabad - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में भाई को टेंट हाउस पर छोड़कर लौट रहे बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉले ने रौंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, किंतु परिजनों ने शव को नहीं उठने दिया।
विज्ञापन



थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद बाग निवासी 18 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र हरिशचंद्र सुबह 8.30 बजे करीब बाइक से अपने भाई बंटू क़ो ठार हीरा सिंह स्थित टेंट हाउस पर छोड़कर वापस घर लौट रहा था। वह जैसे ही रसूलाबाद स्थित राशन की दुकान के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रोला ने उसे रौंद दिया। हादसे में पूरन सिंह की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गयी। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

वहीं, आक्रोशित परिजनों ने युवक के शव सड़क पर रखते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना नगला सिंघी पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, किंतु परिजन एसडीएम क़ो मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी परिजनों ने शव को नहीं उठाने दिया है। थानाध्यक्ष किशन स्वरूप पाल का कहना है कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें