फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला ओवरब्रिज में आई दरार

Mon, 03 Oct 2016 01:42 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
टूंडला ओवरब्रिज में आई दरार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कानपुर आगरा हाईवे पर एक लेन पर बंद किया ट्रैफिक
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर टूंडला ओवरब्रिज में करीब तीन इंच की दरार आने के बाद इस पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर रविवार को एनएचएआई के इंजीनियरों की टीम ओवरब्रिज पर पहुंची मरम्मत का कार्य शुरू कराया। फिलहाल आगरा से कानपुर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को इस ओवर ब्रिज पर जाने से रोक दिया गया है। दूसरी लेन से  दोनों ओर का ट्रैफिक गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन

करीब 10 साल पहले यह ओवरब्रिज बनाया गया था। इससे होकर शनिवार सायं रोड शो के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनके साथ चल रहे वाहन गुजरे थे। तभी यहां मौजूद भीड़ में से किसी ने इस दरार को देखा और इसकी जानकारी रोड शो के दौरान सुरक्षा में खड़े पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आगरा-फीरोजाबाद ओवरब्रिज को बंद कराते हुए फीरोजाबाद-आगरा पुल से दोनों ओर के वाहनों को गुजारा। सूचना पर रविवार को पहुंची एनएचएआई की टीम ने पुल के दोनों ओर बैरीकेडिंग की और मरम्मत का कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पूर्व भी इस पुल में दरार आ गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें