फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: धोखाधड़ी के आरोप में शाखा प्रबंधक, कैशियर निलंबित

Sun, 23 Mar 2025 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
- इंडियन बैंक की शाखा जसराना का मामला, चल रही जांच
विज्ञापन

- रविवार को शाखा पहुंचे डीजीएम, पीड़ित ग्राहकों से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। इंडियन बैंक की शाखा जसराना में हुई एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में रविवार डीजीएम शाखा में पहुंचे। डीजीएम ने शिकायतकर्ताओं से मिलकर उनसे चर्चा की। इस दौरान सभी से धैर्य बनाए रखने को उनका पैसा वापिस दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। शाखा प्रबंधक एवं कैशियर को निलंबित कर जांच बैठाने की बात डीजीएम ने ग्राहकों को बताई। कहा, जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इंडियन बैंक की शाखा जसराना में तैनात शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह एवं कैशियर जयप्रकाश के साथ अन्य कर्मचारियों पर एक करोड़ से अधिक की धनराशि को धोखाधड़ी से गायब करने का आरोप लगा है। अभी तक 17 ग्राहक अपनी शिकायत शाखा में दर्ज करा चुके हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी छुट्टी के दिन बैंक खुले रहे। रविवार दोपहर अचानक डीजीएम तरुण विश्नोई बैंक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे के साथ अन्य शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक के साथ कैशियर को निलंबित कर दिया गया है। छुट्टी वाले दिन भी बैंक खोलकर ग्राहकों को जानकारी दी जा रही है। 17 ग्राहकों द्वारा अपने साथ धोखाधड़ी होने की बात कही है। सभी का पैसा सुरक्षित है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इंडियन बैंक ग्राहकों के साथ है।
- तरुण विश्नोई, डीजीएम इंडियन बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें