फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई आबादी के विकास पर बजट का ब्रेक

Sat, 07 Feb 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 नई आबादी के विकास पर बजट का ब्रेक लग गया है। नगर निगम द्वारा विकास कार्य एवं पेयजल व्यवस्था को करीब 40 करोड़ के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए थे, लेकिन विकास कार्य प्रारंभ कराने को शासन से फूटी कौड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन



नगर पालिका से नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद भी नई आबादी की जनता को राहत मिलनी उम्मीद नहीं दिख रही। नगर निगम द्वारा 13 ग्रामसभा, नई आबादी में सड़क निर्माण को परशुराम कालोनी, गुरुदेव नगर, हिमायूंपुर, नगला भाऊ, ककरऊ, नगला मोती, आसफाबाद, दतौजी, न्यू रामगढ़, रहना, ठार जलोपुरा, नगला विशभनु, गोमती नगर, बगदाद नगर, चिश्ती नगर, दुर्गेश नगर, सत्यनगर टापा, एदल नगर लोहिया नगर सहित 84 स्थानों पर कच्ची गलियों में सड़क निर्माण को 22.61 करोड़ के प्रस्ताव बने हैं।


 ड्रेनेज सिस्टम के लिए विलाल नगर, कृष्णानगर, नगला मोती, वाजिदपुर की ठार, आसफाबाद रेलवे लाइन, रहना सहित दो दर्जन स्थानों पर नाला निर्माण के लिए 5.51 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, लेकिन महीनों गुजरने के बाद भी शासन द्वारा अभी तक फूटी कौड़ी नहीं दी गई, जिससे नई आबादी के विकास पर बजट का ब्रेक लगा गया है और पीड़ित जनता विकास की बाट जोह रही है।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति को 12.60 करोड़ का प्रस्ताव
जलकल विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए 12.60 करोड़ के प्रस्ताव तैयार कराए गए हैं। इस धनराशि से शहर में 35 नलकूप स्थापित कराने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही 10 टीटीएसपी भी लगनी हैं।

नई आबादी के विकास एवं पेयजल व्यवस्था को नगर निगम द्वारा 40 करोड़ से अधिक से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जा चुके हैं, लेकिन कार्य प्रारंभ कराने को अभी तक शासन से धनराशि नहीं मिली है। शासन द्वारा हाल ही में 35 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है, जिसमें नगर निगम को करीब 10 करोड़ रुपये फरवरी माह में मिल जाएगा, इस धनराशि से सड़क व नाला निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 प्रमोद कुमार
उपनगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें