फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर निगम की दुकानों के किराया निर्धारण पर मंथन

Mon, 30 Dec 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम के प्रमुख बाजारों का किराया निर्धारण किए जाने के संबंध में व्यापारियों एवं नगर निगम के अफसरों के साथ सोमवार को अपर नगर आयुक्त बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसमें किराया निर्धारण पर मंथन किया गया। नगर आयुक्त ऋषिराज के निर्देशन में अपर नगर आयुक्त अब्बास नकवी की मौजूदगी में किराया निर्धारण समिति की बैठक आयोजित की गई।
इसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्रलाल तिवारी ने नगर के प्रमुख शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर आजाद मार्केट के दुकानदारों के साथ नगर निगम मार्केट एवं जिला अस्पताल के सामने एवं सुभाष मार्केट की किराया की दरों को अधिक बताते हुए विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि 19 हजार रुपये किराया लगाकर दुकानदारों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों की ओर से चंद्रशेखर आजाद एवं शास्त्री मार्केट के दुकानदारों से तीन से साढ़े तीन हजार, नगर पालिका एवं सुभाष बाजार के दुकानदारों से प्रथम तल पर 1500 रुपये, दूसरे तल पर एक हजार, तीसरे तल पर पांच सौ रुपये किराया लिए जाने का सुझाव दिया।
काफी मंथन के बाद यह तय हुआ कि कमेटी से सर्वे के बाद किराया की दरें तय की जाएंगी। व्यापारी नेता अंबेश शर्मा, डिप्टी मेयर विजय शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव, पार्षद प्रमोद राजौरिया, देश दीपक यादव, संजय बंसल टिल्लू, भरत तिवारी, रवि वर्मा के साथ अन्य दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें