दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी। स्रोत मंदिर प्रशासन
- फोटो : दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागी। स्रोत मंदिर प्रशासन
शिकोहाबाद। क्षुल्लिका दीक्षा महोत्सव के दौरान आचार्य श्री इंद्रनंदी महाराज की उपस्थिति में गणनी आर्यिका 105 श्री विशुद्धमति माताजी ने ब्रह्मचारिणी शकुन्तला दीदी को क्षुल्लिका दीक्षा प्रदान की। जिससे पूरा पांडाल श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठा।
इस दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत बृहस्पतिवार को जिनाभिषेक और शांतिधारा से हुई, जिसके बाद लघु गणधर वलय विधान के बीच गोद भराई, मेहंदी, हल्दी की मांगलिक रस्में निभाई गईं और शहर में गाजे-बाजे के साथ विनोली यात्रा निकाली गई। महोत्सव के दौरान आयोजित गणधर वलय सेमीनार प्रतियोगिता में अर्चित जैन को प्रथम, श्रुति जैन को द्वितीय और काजल जैन को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संवाद