पशुचिकित्सालय में लगी मशीन से चारा कटीई करता व्यक्ति। स्रोतः वीडियो ग्रैब
- फोटो : पशुचिकित्सालय में लगी मशीन से चारा कटीई करता व्यक्ति। स्रोतः वीडियो ग्रैब
नारखी। ब्लॉक क्षेत्र के कोटला स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय परिसर में सरकारी सुविधाओं के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में बिजली की मोटर से चारा (कुट्टी) काटने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की कार्यशैली और परिसर में बिजली के अनधिकृत इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पशु अस्पताल में न तो नियमित रूप से चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं और न ही वहां कोई गोवंश रखा जाता है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में सरकारी बिजली से धड़ल्ले से चारा कूटा जा रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब परिसर में गोवंश ही नहीं हैं, तो यह चारा किसके लिए तैयार किया जा रहा है और किसके आदेश पर सरकारी बिजली का उपयोग निजी कार्य के लिए हो रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में संबंधित पशु चिकित्सक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।