फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर की मौत

Mon, 23 Mar 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामगढ़ के सांती रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रैैक्टर कब्जे में ले लिया। वहीं शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क सैलई निवासी शीलेष जाटव (16) पुत्र सोनेलाल जाटव सुबह करीब सात बजे अपने ताऊ रामदास की दुकान पर नगला पीपरिया जा रहा था। सांती रोड पर हाथवंत की ओर से आए ट्रैक्टर ने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और मृतक किशोर के परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है चालक के खिलाफ तहरीर आने पर मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

सट्टा कारोबारियों पर लगी गैंगस्टर
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। क्रिकेट पर सट्टे का कारोबार करने वाले दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़इया निवासी ताहिर उर्फ चांद खां एवं सलमान पुत्रगण साबिर खां के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें