फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राजकीय स्कूलों में ट्रेड विषयों की पहुंचीं किताबें

Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज नसीरपुर। संंवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक विषयों की पढ़ाई को गति देने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पाठ्य पुस्तकें पहुंचाई गई हैं। कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए हर ट्रेड की 40-40 किताबें भेजी गई हैं। इन्हें विद्यालयों तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत इस वर्ष जीआईसी नसीरपुर, जीजीआईसी टूंडला और जीआईसी जसराना जैसे प्रमुख विद्यालयों में आईटी, रिटेल और ऑटोमोटिव ट्रेड की पढ़ाई कराई जा रही है। जीआईसी नसीरपुर में आईटी और ऑटोमोटिव ट्रेड की शुरुआत की गई है, जबकि टूंडला और जसराना में आईटी और रिटेल ट्रेड संचालित हो रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय में एक ट्रेड के लिए 40 छात्र पंजीकृत किए गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा भेजी गई इन किताबों से छात्रों को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। खासतौर पर तकनीकी क्षेत्रों में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को यह अवसर उनके कॅरिअर निर्माण की दिशा में एक मजबूत आधार देगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे इन किताबों का यथाशीघ्र वितरण कराएं और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पंजीकृत छात्र को विषयवार पाठ्यसामग्री उपलब्ध हो। इस पहल से छात्रों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा और उन्हें भविष्य में स्वरोजगार या औद्योगिक क्षेत्र में अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की यह कोशिश राज्य सरकार की कौशल विकास योजना का अहम हिस्सा मानी जा रही है।


- तीन विद्यालयों में ट्रेड शुरु हुई है। इन विषयों की किताबें आ गई है। जो विद्यालय तक पहुंचा दी गई हैं। राजकीय विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

धीरेंद्र यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें