फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बोलेरो पिकअप की टक्कर, गड्ढे में पलटा वाहन, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Fri, 16 Oct 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र में नए बाईपास पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से गश्त कर रहा पुलिस वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। वाहन में मौजूद दोनों पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मक्खनपुर पुलिस की गाड़ी तड़के करीब 5 बजे नए बाईपास पर इंदरई गांव के सामने खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सीओ जयबिंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें