फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क किनारे खड़े दोस्तों को कैंटर ने राैंदा...रातभर परिजन करते रहे तलाश, सुबह नाले में मिली युवक की लाश

Mon, 29 Sep 2025 06:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

साथी संग सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहे युवक को कैंटर ने राैंद दिया। एक युवक घायल हो गया। दूसरे युवक की रातभर परिजन तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। सुबह युवक की लाश नाले में पड़ी मिली। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के नवीन मंडी के पास कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घायल साथी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। जबकि एक युवक का शव नाले में पड़ा रहा, जो सोमवार सुबह परिजन को खोजने से मिला।
विज्ञापन


थाना करहल क्षेत्र के गांव पैरार शाहपुर निवासी 26 वर्षीय प्रदुम्न यादव रविवार को साथी प्रबल कुमार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में आया था। शाम करीब चार बजे नगला दौलत की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी कैंटर ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 
 
विज्ञापन

घायल अवस्था में प्रबल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे की सूचना पर प्रदुम्न का परिवार आया, तो उसकी तलाश की गई। रात भर चली तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। सोमवार सुबह करीब छह बजे परिजन ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो नाले में प्रदुम्न का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीएससी कर चुका था प्रदुम्न
हादसे में जान गवाने वाला प्रदुम्न बीएससी करने के बाद योगा का कोर्स कर चुका था। वर्तमान में वह परिजन के साथ खेती का काम देख रहा था। हादसे में असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें