फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई; पुलिस कर रही जांच

Tue, 20 Aug 2024 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। रोते बिलखते पहुंचे घरवालों ने कहा कि बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। खबर पाकर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना दक्षिण थाना क्षेत्र के बासठ गांव की है। गांव स्थित खेत पर खड़े पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दे दी। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम गृह भेजा। 

दोपहर बाद परिजन ने अस्पताल जाकर उसकी पहचान थाना लाइनपार के रामनगर थियेटर वाली गली निवासी निहाल बाल्मीकि (20) के रूप में की। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें