फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सरसों के खेत में मिला लापता युवक का शव, कुत्ते नोचकर खा गए, कपड़ों से हुई पहचान

Sun, 12 Feb 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में दस दिन से लापता युवक का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। शव को कुत्ते नोच रहे थे। खेत मालिक ने देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दस दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़ा मिला। शव को कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। कपड़ों और पास पड़े मोबाइल से उसकी पहचान हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पचोखरा थाना क्षेत्र के देवखेड़ा गांव के ग्रामीण विजय कुमार रविवार दोपहर दो बजे करीब अपने खेतों पर गए थे। इस बीच उनके सरसों के खेत में कुत्तों का झुंड दिखाई दिया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को जानकारी दी। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव के पास चप्पल, पेंट व मोबाइल पड़ा हुआ था। शव को जंगली जानवर नोंच-नोंचकर खा गए थे। मात्र कुछ हिस्सा ही बचा था। इस बीच वहां पहुंचे मृतक के भाई मुकेश उपाध्याय ने शव की पहचान अपने भाई सुखवीर उपाध्याय (65) के रूप में की। 
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि दो फरवरी की सुबह 11 बजे वह दो हजार रुपए लेकर दवाई लेने जाने की कहकर निकले थे। भाई के वापस न लौटने पर छह फरवरी को उन्होंने पुलिस में भाई की गुमशुदगी दी थी। सुखवीर की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि खेत से शव को जंगली जानवर खा गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें