फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यमुना में डूबी 12 वर्षीय प्रिया का शव 24 घंटे बाद मिला

Sat, 23 May 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम ढीमर टोला (मड़वा) में शुक्रवार को पशुओं को नहलाने के दौरान यमुना नदी में बही 12 वर्षीय मासूम प्रिया का शव 24 घंटे बाद शनिवार को बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव ढीमर टोला निवासी श्याम सिंह की पुत्री 12 वर्षीय प्रिया अपनी सहेली कल्पना और पूजा के साथ शुक्रवार को यमुना किनारे पशुओं को नहलाने गई थी। इसी दौरान तीनों सहेलियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने सूझबूझ से कल्पना और पूजा को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रिया गहरे पानी में समा गई।

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस और पीएसी के गोताखोरों ने शुक्रवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 9 बजे प्रिया का शव घटनास्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर मढ़ई के पास यमुना नदी में तैरता हुआ मिला। मृतका के पिता श्याम सिंह ने बताया कि बेटियां रोज की तरह पशुओं को लेकर गई थीं, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि यह हादसा हो जाएगा। सीओ अनिवेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पूजा और कल्पना की तबीयत में भी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें