फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे ट्रैक पर मिली दो युवकों की लाश...जेब से मिली पार्किंग पर्ची, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Dec 2025 08:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में दो युवकों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शवों के शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में कटोरा बुजुर्ग गांव से गुजर रही दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह पुलिस को दो अज्ञात युवकों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को एक मृतक की जेब से कानपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग पर्ची मिली है। इस पर्ची से पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतक युवक कानपुर या उसके आस-पास के क्षेत्र के निवासी हो सकते हैं। पुलिस अब पार्किंग पर्ची के रिकॉर्ड खंगाल कर मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने यह आशंका जताई है कि दोनों युवक किसी ट्रेन से सफर के दौरान गिरने या फिर ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुए हैं। हालांकि, इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद करेंगे। शवों की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और जिलों में भी जानकारी साझा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें