फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: 80709 परीक्षार्थी 91 केंद्रों पर देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। जनपद में 91 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में 80709 विद्यार्थी शामिल होंगे। शनिवार को परीक्षा को लेकर केंद्रों पर तैयारियां होती रहीं। शिक्षक सीट प्लान तैयार करने के साथ ही अन्य तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 42891 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 25,084 बालक और 17,807 बालिकाएं शामिल होंगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 37818 परीक्षार्थी शामिल हेांगे। इसमें 23394 छात्र एवं 14424 छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग कराई जा रही है। डीआईओएस दफ्तर में बैठकर किसी भी केंद्र के हर कमरे को देखा जा सकेगा।
वहीं परीक्षा केंद्रों को छह जोनल क्षेत्रों में बांटा गया है। पांच अति संवेदनशील एवं नौ संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। जांच करने के लिए पांच सचल दल तैयार किए गए हैं। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है, जो केंद्र की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि परीक्षाओं को शतप्रतिशत नकलविहीन कराने के लिए जिले से शासन स्तर तक ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जा रही है। यदि कोई भी नकल में दोषी पाया गया अथवा अन्य गड़बड़ी हुई तो उसकी प्रत्येक गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड रहेगी। दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
संकलन केंद्र पर भी चली तैयारियां
फिरोजाबाद। जिले में पीडी जैन इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। यहां पूरे जनपद की उत्तर-पुस्तिकाओं को संकलित किया जाएगा। प्रधानाचार्य डा. मुकेश शर्मा के निर्देशन में शनिवार को यहां भी परीक्षा संबंधित तैयारियां चलीं।
अतिसंवेदनशील केंद्र
आछेलाल इंटर कॉलेज जेड़ाझाल, केपीएस इंटर कॉलेज कौरारा बुजुर्ग, रामदीन सूरजमुखी इंटर कॉलेज नगला हंसी जसराना, स्वामी सर्वानंद इंटर कॉलेज नगला पैज, कृष्ण इंटर कॉलेज खेरिया पटीकरा
संवेदनशील केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज नसीरपुर, रामप्रताप सिंह इंटर कॉलेज टूंडला, विनोद मेमोरियल इंटर कॉलेज जोधपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नगला बल, अजब सिंह इंटर कॉलेज नगला धारू, महाराज सिंह इंटर कॉलेज, गंगा इंटर कॉलेज जरौली खैरगढ़, अजब सिंह इंटर कॉलेज हसगनपुर, मुंशीलाला इंटर कॉलेज कैलई।
विज्ञापन

इन नियमों का करें पालन
- प्रवेश पत्र के साथ आईडी प्रूफ में आधार कार्ड ले जाएं।
- किसी भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम अथवा कोई डिवाइस, मोबाइल आदि न ले जाएं।
- किसी प्रकार की पाठ्य पुस्तक की सामग्री को जांच लें।
- प्रश्न पत्र पर रोल नंबर अवश्य लिख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें